Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडीसी जालंधर ने अधिकारियों और जिला ट्रेडर्स कमीशन के साथ की बैठक

डीसी जालंधर ने अधिकारियों और जिला ट्रेडर्स कमीशन के साथ की बैठक

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाए।डिप्टी कमिश्नर ने यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में अधिकारियों और जिला ट्रेडर्स कमीशन के साथ बैठक की, जिसमें पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि विशेष तौर पर मौजूद थे।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला ट्रेडर्स कमीशन द्वारा उठाई गई व्यापारियों की मुश्किलों के उचित समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार गंभीर प्रयास कर रहा है और प्रत्येक हफ्ते समीक्षा बैठक की जाती है, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से मुश्किलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में श्री वालिया ने हल्का- अनुसार विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने ट्रेडर्स कमीशन द्वारा उठाई गई मुश्किलों का समय पर उचित समाधान करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी।लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ एक टीम के तौर पर काम करने और व्यापारियों को और बेहतर ढंग से सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जिला प्रशासन व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा रहा है।बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस, समूह एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी, ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य हरिंदर पाल सिंह मनोचा और इंद्रवंश सिंह चड्ढा के अलावा कमीशन के अन्य प्रतिनिधि नवनीत जुनेजा, सुमित शर्मा, नरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अजय वर्मा भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments