पंजाब पुलिस ने जालंधर के RTI कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की हत्या का मामला कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे ज़मीन से जुड़ा पैसों का विवाद सामने आया है।इस बारे में जानकारी देते हुए नवीन सिंगला ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि सिमरनजीत सिंह की कथित तौर पर उनके ही रिश्तेदारों ने हत्या की थी।
पुलिस का कहना है कि यह घटना ज़मीन के पैसों को लेकर चल रहे विवाद के कारण हुई थी।पुलिस के अनुसार, मामले की जाँच के दौरान अहम सबूत जुटाए गए है और अलग-अलग पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। हालाँकि, पुलिस ने कहा है कि जाँच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।


