Sunday, May 31, 2026

Google search engine
HomeपंजाबECI ने पंजाब राज्य के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रोग्राम में किया आंशिक...

ECI ने पंजाब राज्य के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रोग्राम में किया आंशिक संशोधन

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी पहले घोषित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में चुनाव आयोग द्वारा नया पत्र जारी किया गया है।इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अब पंजाब राज्य की मतदाता सूचियों का प्रारूप 03 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि मतदाता सूचियों संबंधी दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 03 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, नोटिस चरण तथा दावों/आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक चलेगी।मुख्य चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शेष समस्त समय-सारिणी 14 मई 2026 को जारी पूर्व अधिसूचना के अनुसार ही लागू रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments