राजस्थान में NEET पेपर लीक होने के बाद सीकर के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया ता. यह मुलाकात चर्चा का विषय तब बन गई जब यह बात सामने आई कि इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर भी वहां मौजूद था. इसके बाद से सियासी विवाद छिड़ गया
बताया जा रहा है कि सीकर में राहुल गांधी और पीड़ित परिवार की मुलाकात में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया उर्फ ‘सरकार’ भी परिवारवालों के साथ शामिल था. राजेश जोया सीकर जिले के कोतवाली पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ गंभीर अपराधों में 14 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई हैजानकारी के लिए बता दें कि NEET स्टूडेंट प्रदीप माहिच ने पेपर लीक की घटना के बाद परीक्षा रद्द होने पर खुदकुशी कर ली थी.
परिवारवालों का आरोप था कि परीक्षा रद्द होने की वजह से वह डिप्रेशन में आ गया था, जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी.इस मामले में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर फोन पर उनकी बातचीत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से कराई थी. राहुल गांधी के बुलावे पर पीड़ित परिवार 27 मई को दिल्ली गया था. वहां पीड़ित परिवार की राहुल गांधी से करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई थी.
राहुल गांधी से मुलाकात करने वालों में मृतक प्रदीप के पिता राजेश, बहन बबीता, चचेरा भाई विजेंद्र और परिवार के करीबी श्रवण कांटीवाल के साथ ही हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया उर्फ सरकार भी मौजूद था. इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद से विवाद छिड़ गया है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि नीट के पीड़ितों के नाम पर राहुल गांधी ने हिस्ट्रीशीटर और अपराधी से मुलाकात की है
इस मामले में कांग्रेस अब एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बयान दिया है. NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने ABP News को फोन कर यह जानकारी दी है कि मृतक छात्र प्रदीप के पिता ने ही राहुल गांधी से मिलने वाले पांच लोगों का नाम तय किया था. परिवार वालों ने राजेश जोया और सरकार को मृतक छात्र प्रदीप का मामा बताया था


