Wednesday, May 27, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तान पर किसने खड़े किए सवाल ?

पाकिस्तान पर किसने खड़े किए सवाल ?

ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कराने चला पाकिस्तान अब सवालों में घिरता चला जा रहा है।डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम ने बतौर मीडिएटर पाकिस्तान की न्यूट्रैलिटी पर फिर से सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने इजरायल के प्रति इस्लामाबाद की दुश्मनी का जिक्र करते हुए उसके रोल को ‘प्रॉब्लमैटिक’ बताया।

रिपब्लिकन सीनेटर का ये बयान तब सामने आया है, जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने डोनाल्ड ट्रंप की इस्लामाबाद को अब्राहम समझौते में शामिल होने की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि देश ऐसे किसी भी समझौते का समर्थन नहीं करेगा ,

जो देश की बुनियादी विचारधाराओं के खिलाफ हो.लिंडसे ग्राहम ने इस्लामाबाद पर अपने एयर बेस में ईरानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट रखने का आरोप लगाया. साथ ही पाकिस्तान के लीडरशिप के बयानों को परेशान करने वाला बताया, जिससे मीडिएशन बातचीत करने में उसकी निष्पक्षता पर गंभीर शक पैदा हुआ।

उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे काफी समय से यह साफ दिख रहा है कि एक मीडिएटर के तौर पर पाकिस्तान बहुत बड़ी प्रॉब्लम है। इजरायल के प्रति उनकी दुश्मनी बहुत पुरानी है। यह बात तो पक्की है कि ईरानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट पाकिस्तानी एयरबेस पर रखे जा रहे हैं और इजरायल के खिलाफ पाकिस्तान के बड़े अधिकारियों की बयानबाजी परेशान करने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments