Wednesday, May 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजाने क्या है आज सोने -चांदी के दाम ?

जाने क्या है आज सोने -चांदी के दाम ?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलते ही MCX पर चांदी की कीमतों में ₹2,000 प्रति किलोग्राम की तेजी आई, जबकि सोने की कीमतों में करीब ₹300 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। 3 जुलाई को डिलीवरी वाली चांदी पिछले सेशन में ₹2,70,628 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और आज ₹2,72,603 पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह ₹2,000 बढ़कर ₹2,72,628 पर पहुंच गई।

सुबह 9:25 बजे, यह ₹1,372 या 0.51 प्रतिशत बढ़कर ₹2,72,000 पर कारोबार कर रही थी। इसी तरह, 5 जून को डिलीवरी वाला सोना भी मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यह पिछले सेशन में ₹1,57,616 पर बंद हुआ था और आज ₹1,57,541 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 282 रुपये बढ़कर 1,57,898 रुपये पर पहुंच गया।

बुलियन मार्किट में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 600 रुपये की गिरावट के साथ 158,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट सोना 550 रुपये गिरकर 145,100 रुपये पर आ गया है, जबकि 18 कैरेट सोना 450 रुपये गिरकर 118,720 रुपये पर आ गया है।

चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 284,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।राष्ट्रीय राजधानी के बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिले।अमेरिका और ईरान के बीच मिलिट्री टेंशन के कारण निवेशकों ने डॉलर का रुख किया, जिससे सोने की कीमत में गिरावट आई। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई।

मंगलवार को बुलियन मार्केट बंद होने तक सोना 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया। वहीं, चांदी 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं भारी नुकसान के साथ कारोबार करती दिखीं। मंगलवार रात 10.42 बजे तक MCX पर चांदी 5,955 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। वहीं, सोना 1279 रुपये के नुकसान में था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments