Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर पुलिस ने आतंकी साजिश का किया पर्दाफाश,1 गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने आतंकी साजिश का किया पर्दाफाश,1 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने राज्य में सीमा पार से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अमृतसर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी पाकिस्तानी एजेंसी ISI के संपर्क में था।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके सीमा पार की आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। आरोपी के पास से एक हैंड ग्रेनेड, 9mm ग्लॉक पिस्तौल समेत चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त आरोपी सीमा पार ISI हैंडलर्स के संपर्क में था।

डी.जी.पी. ने आगे बताया कि आरोपी को पंजाब की शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने के लिए पुलिस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए जा रहे थे। वह इंस्टाग्राम के माध्यम से लगातार ISI हैंडलर्स के संपर्क में था। इस मामले में अमृतसर छावनी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों तथा हैंडलर्स की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments