Wednesday, July 15, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका और ईरान तनाव, UAE के दो ऑयल टैंकरों पर क्रूज मिसाइल...

अमेरिका और ईरान तनाव, UAE के दो ऑयल टैंकरों पर क्रूज मिसाइल से हमला

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव अब पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में लेता दिख रहा है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास उसके दो ऑयल टैंकरों पर क्रूज मिसाइल से हमला किया गया. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं।

यूएई ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उसके दो तेल टैंकरों पर हुआ हमला “बेशर्म हमला” है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में एक चालक दल के सदस्य की जान गई है और आठ अन्य घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यूएई अपने क्षेत्र, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए जरूरी हर कदम उठाने और इस हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार रखता है।अल जजीरा’ की रिपोर्ट के अनुसार, ओमान की खाड़ी में हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए इस हमले में ‘मोम्बासा’ नाम के ऑयल टैंकर पर तैनात एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं आठ अन्य लोग घायल बताए गए है।हालांकि, इस हमले को लेकर ईरान की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बीच क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन की ओर से सऊदी अरब के आभा एयरपोर्ट की दिशा में कम से कम छह मिसाइलें दागी गई।सऊदी अरब के असीर क्षेत्र में कई धमाकों की आवाजें भी सुनी गई।इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसके गंभीर और दूरगामी परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ सकते है। गुटेरेस ने सभी पक्षों से संयम बरतने, सैन्य टकराव से बचने और बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments