Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडी.सी., एस.एस.पी. ने एस.बी.एस. नगर में नगर कौंसिल की पोलिंग प्रक्रिया का...

डी.सी., एस.एस.पी. ने एस.बी.एस. नगर में नगर कौंसिल की पोलिंग प्रक्रिया का लिया जायजा

शहीद भगत सिंह नगर के डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी गुलप्रीत सिंह औलख और सीनियर पुलिस कप्तान तुषार गुप्ता ने आज बंगा, नवांशहर और राहों की तीनों नगर परिषदों में चल रही पोलिंग प्रक्रिया का जायजा लिया, ताकि चुनावों को उचित, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाया जा सके।विभिन्न पोलिंग बूथों के दौरों के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने लाइनों में खड़े मतदाताओं से बातचीत की और जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों के बारे में उनका फीडबैक लिया।

उन्होंने पोलिंग के उचित संचालन और मतदाताओं की भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया।चुनावों को लोकतंत्र की नींव बताते हुए श्री औलख ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक होने के नाते हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होने पर गर्व है, जहां लोगों को अपनी सरकारें चुनने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।

उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को जीवंत और मजबूत रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न बूथों पर तैनात पोलिंग कर्मचारियों से भी बातचीत की और निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के प्रति उनकी लगन और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने पोलिंग स्टाफ को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में उत्प्रेरक बताया।

इस दौरान एस.एस.पी. तुषार गुप्ता ने पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि चुनाव के दौरान शांति-कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर और लालच के अपनी वोट डालने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments