Wednesday, May 20, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपीएम मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया स्वागत

पीएम मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम अपने पांच देशों के व्यापक यूरोपीय दौरे के आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर इटली पहुंच गए. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष निमंत्रण पर हो रहा यह दौरा पीएम मोदी का इटली का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मेलोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम मोदी के साथ एक नई और बेहद खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की. इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह इटली दौरा रणनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ भी संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन यानी एफएओ के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे. इस दौरान भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएगा।इटली की कंपनियों ने भारत में 3.66 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है. वहीं, टाटा मोटर्स द्वारा इटली के इवेको ग्रुप का अधिग्रहण किए जाने के बाद भारतीय कंपनियों का यूरोप में आत्मविश्वास भी बढ़ा है।भारत और इटली अब रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन की संभावनाओं पर भी काम कर रहे हैं. हाल ही में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने भी भारत का दौरा किया था।

इसके अलावा क्वांटम टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में “सहयोग कार्यक्रम 2025-27” के तहत कई संयुक्त परियोजनाओं पर मुहर लगने की संभावना है.इटली में इस समय करीब 1.87 लाख से 2.5 लाख भारतीय रहते हैं. यह यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय माना जाता है. “माइग्रेशन एंड मोबिलिटी एग्रीमेंट” के जरिए दोनों देशों के नागरिकों और छात्रों के लिए आवाजाही और आसान बनाई जा रही है. फिलहाल इटली में 5100 से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments