पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज और एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट आज से 20 अक्तूबर तक पंजाब का 5 दिन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के विभिन्न जिलों में गैंगस्टर हिंसा में अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार यह दौरा मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर समेत कई जिलों में आयोजित किया जाएगा। पायलट इन जिलों में पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनसे बातचीत करेंगे। इस दौरान वे अपराधों से जुड़े घटनाक्रम, पुलिस की कार्रवाई और प्रदेश सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी लेंगे।


