मंगलवार सुबह गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर एक ऑल्टो कार का एक्सीडेंट हो गया। कार में सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई और युवकों को बचाने के लिए कार को काटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। उनमें से एक की पहचान हो गई है। यह एक्सीडेंट गुरदासपुर-बटाला रोड पर नौशेरा माझा सिंह के पास हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


