हल्का गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में आज पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अगुवाई में विकास कार्यों को और मजबूती मिली, जब उन्होंने गांव में बनने वाली नई सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांववासियों और क्षेत्र निवासियों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का स्वागत किया और गांव के विकास के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उद्घाटन मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़कों, गलियों, पीने के पानी, सीवरेज, खेल मैदानों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार फंड जारी किए जा रहे हैं,
ताकि लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं गांवों में ही मिल सकें।डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि गांव मोरांवाली में बनने वाली यह सड़क लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को कई समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में गांववासियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है।
स.रौड़ी ने कहा कि वह हल्का गढ़शंकर के हर गांव के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता दे रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की सरकार होने के नाते हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित किया जा रहा है।इस अवसर पर गांववासियों ने भी डिप्टी स्पीकर स. रौड़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव में हो रहे विकास कार्यों से लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।इस मौके पर गांव के पंच, सरपंच, नंबरदार, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।


