जालंधर के मशहूर APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।पंजाब में स्कूलों को मिल रही धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्कूलों को हर दिन बम की धमकियां मिल रही है,जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। यह धमकी BMC चौक पर स्थित स्कूल को मिली। इसके बाद, स्कूल प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी दे दी उन्हें घर भेज दिया।
धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें फिलहाल मामले की जांच कर रही हैं और धमकी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


