Thursday, May 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है आज सोने का दाम ?

क्या है आज सोने का दाम ?

मध्य पूर्व में बदलते परिस्थितियों के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.06% चढ़कर यानी 87 रुपये तेजी के साथ 152219 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले कारोबारी दिन 1,52,132 रुपये पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के साथ तेल की कीमतों में गिरावट आने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,900 रुपये यानी करीब दो प्रतिशत बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। दिल्ली में24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) 151440,138850,113630 है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments