Thursday, May 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी PA की हत्या

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी PA की हत्या

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से हिंसा जारी है।बुधवार को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस दौरान गोली लगने से उनके साथ मौजूद घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति का इलाज मध्यमग्राम क्रॉसिंग पर स्थित विबासिटी नर्सिंग होम में चल रहा है।

इस घटना की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सीबीआई जांच की मांग की है।TMC सांसद सायोनी घोष ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने लिखा, “चंद्रनाथ रथ के साथ हुई घटना बेहद चिंताजनक है। राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से परे, सत्ता में कौन है, इससे परे, हम सभी का यह दायित्व है कि हम कानून व्यवस्था बनाए रखें और इस राज्य में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें.”।

उन्होंने आगे कहा कि किसी की भी जान इस तरह नहीं जानी चाहिए। पुलिस प्रशासन से अपील है कि पिछले कुछ दिनों में हुई प्रत्येक हिंसा से जुड़े हर अपराधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और इसे रोकने के लिए सख्त उपाय किए जाए।इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से भी एक्स पर पोस्ट किया गया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।एक्स पर किए पोस्ट में कहा गया कि हम मध्यग्राम में आज रात हुई चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments