Wednesday, May 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने पंजाब में हुए धमाकों पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीएम मान ने पंजाब में हुए धमाकों पर बीजेपी पर साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में खासा कैंप के पास हुए धमाके को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का यह काम करने का तरीका है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ना है पहले वहां दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो, धर्म, जाति के नाम लोगों को बांट दो।

यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है।सीएम ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और दोषियों को सख्त सज़ा होगी। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत काले दिन देख लिए हैं, अब पंजाबी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बीजेपी की पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी है. लोगों को डरा धमका कर बीजेपी वोट लेना चाहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments