Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर में हुआ सड़क हादसा, एक परिवार के तीन लोगों की गई...

अमृतसर में हुआ सड़क हादसा, एक परिवार के तीन लोगों की गई जान

अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा घनश्यामपुर और तनेल गांवों के बीच हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार परिवार को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक, घुमान शहर के पास बलदवाल गांव के रहने वाले रेशम सिंह अपनी पत्नी सीमा और बेटी कवलदीप कौर के साथ एक्टिवा पर भट्टी गांव में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे।

जैसे ही वे मेहता रोड पर पहुंचे, मेहता की तरफ से आ रही तेज रफ्तार काली हुंडई क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान सीमा और कवलदीप कौर की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके के लोग बहुत दुखी और गुस्से में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments