Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में शनिवार सुबह 6 बजे होगी ‘वाकाथॉन 1.0’

जालंधर में शनिवार सुबह 6 बजे होगी ‘वाकाथॉन 1.0’

पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहल ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत जिला प्रशासन द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के सहयोग से 25 अप्रैल को सुबह 6 बजे ‘वाकाथॉन 1.0’ आयोजित की जा रही है।वाकाथॉन का पोस्टर रिलीज़ करते हुए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि यह वाकाथॉन शनिवार को सुबह 6 बजे स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से शुरू होकर शिवानी पार्क, मॉडल टाउन में समाप्त होगी।

इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम. नवदीप सिंह और प्रिंसीपल डा. अनूप कुमार भी मौजूद थे।श्री वालिया ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है, जिसके तहत जिला प्रशासन द्वारा इस अभिशाप के खिलाफ व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाकाथॉन के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं को शारीरिक फिटनेस के प्रति भी उत्साहित किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। नशे के पूर्ण खात्मे के लिए उन्होंने जालंधर वासियों से नशे के खिलाफ एकजुट होने और वाकाथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया, ताकि नशे के खिलाफ संदेश घर-घर पहुंचाया जा सके।बता दे कि शिवानी पार्क में समाप्ति समारोह होगा,

जहां नशे के खिलाफ शपथ के अलावा युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए प्रेरणादायक भाषण और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी।इस मौके पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. मनीष खन्ना, डीन ई.एम.ए. डा. एकजोत कौर और इवेंट को-ऑर्डिनेटर प्रो. ईशा सहगल भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments