बठिंडा के सेंट ज़ेवियर्स और मिलेनियम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके साथ ही, बठिंडा रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने वाला एक चेतावनी भरा ईमेल सामने आया है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, दोनों स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया है।
बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। इस बीच, पुलिस की टीमें रेलवे स्टेशन पर तेज़ी से जांच में जुटी हुई हैं और यात्रियों व उनके सामान की कड़ी तलाशी ली जा रही है।प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफ़वाहों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, जल्द ही दोषियों तक पहुंचा जाएगा।


