मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई पर सीधा असर पडा है।LPG सप्लाई की कमी के चलते देश की सरकारी तेल कंपनियों ने नए LPG (कुकिंग गैस) कनेक्शन बंद किए हुए है। पिछले करीब एक महीने से बंद कनेक्शन दोबारा शुरू करने की अभी कोई तय तारीख नहीं बताई गई है।भारत हर साल करीब 33 मिलियन टन गैस की खपत करता है।
जिसमें से करीब 65 परसेंट गैस इंपोर्ट की जाती है। इस इंपोर्ट का एक बड़ा हिस्सा वेस्ट एशिया से आता है, इसलिए वहां के हालात का सीधा असर भारत की सप्लाई पर पड़ रहा है।तेल कंपनियों का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता मौजूदा कस्टमर्स को गैस सिलेंडर की रेगुलर सप्लाई पक्का करना है।
इसलिए, मौजूदा कस्टमर्स को परेशानी से बचाने के लिए नए कनेक्शन जारी करने का प्रोसेस कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। इस फैसले का खास तौर पर उन लोगों पर असर पड़ेगा जो नया LPG कनेक्शन लेने की सोच रहे थे – जैसे कि जो लोग नए घर में जा रहे हैं या गांव के इलाकों में रहने वाले परिवार जो पहली बार गैस कनेक्शन खरीद रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वेस्ट एशिया में हालात नॉर्मल होने तक सप्लाई का दबाव बना रह सकता है


