Monday, November 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदीवाली पर देश के दो दिग्गज कारोबारियों पर जमकर पैसों की हुई...

दीवाली पर देश के दो दिग्गज कारोबारियों पर जमकर पैसों की हुई बारिश

दीवाली के मौके पर देश के दो दिग्गज कारोबारियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, दीवाली वाले दिन भले ही शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन इस दौरान मुकेश अबानी और गौतम अडानी ने जमकर मुनाफा कमाया. मुहूर्त ट्रेडिंग में अडानी ग्रुप की अधिकतर कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी

इसकी बदौलत उनकी संपत्ति में 1.95 अरब डॉलर (करीब 18,000 करोड़ रुपये से अधिक) का बड़ा उछाल आया. इस बढ़ोतरी के साथ उनका टोटल नेटवर्थ 119 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जिससे वह एक बार फिर से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं,

जबकि दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वह 18वें नंबर पर हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी दीवाली पर 95.6 करोड़ डॉलर (करीब 9,000 करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ. इसी के साथ उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 88.3 अरब डॉलर हो गई है और वह वैश्विक स्तर पर अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर काबिज है

दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर जहां लोग सोने-चांदी की खरीदारी में व्यस्त थे. वहीं, मस्क बाजी मार ले गए. धनतेरस वाले दिन एलन मस्क ने एक ही दिन में 5.69 लाख करोड़ की कमाई की. इसी के साथ उनका टोटल नेटवर्थ अब 845 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments