Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतपाल सिंह को कोर्ट ने 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने...

अमृतपाल सिंह को कोर्ट ने 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का दिया आदेश

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अजनाला कोर्ट में पेश हुए। अमृतपाल सिंह पंजाब में चल रहे अलग-अलग मामलों के सिलसिले में डिब्रूगढ़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 2 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए डिब्रूगढ़ जेल में मौजूद है।

21 अप्रैल को पंजाब पुलिस की एक स्पेशल टीम असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में रखा गया था। हालांकि, NSA के तहत उनकी हिरासत कल, 22 अप्रैल को खत्म हो गई, लेकिन पुलिस अब इस पुराने मामले में आगे की कार्रवाई तेज़ी से कर रही है।

अमृतपाल सिंह के वकील, एडवोकेट ऋतुराज सिंह ने बताया कि NSA की मियाद खत्म हो चुकी है, लेकिन FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें धारा 307 भी शामिल है। उनके मुताबिक, इस मामले में शामिल अन्य साथी पहले ही कोर्ट में पेश हो चुके है। अमृतपाल को अप्रैल 2023 में मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले, फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, जब अमृतपाल और उनके समर्थकों ने बैरिकेड तोड़कर स्टेशन में घुसने की कोशिश की थी। पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी, जिसमें गिरफ्तार किए गए एक साथी को छुड़ाने की बात सामने आई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments