Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने का क्या है हाल ?

सोने का क्या है हाल ?

अमेरिका- ईरान के बीच तनाव की वजह से सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,529 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

22 कैरेट सोने का भाव 14,235 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मंगलवार को MCX गोल्ड जून वायदा 0.07% गिरकर 1,53,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतें काफी अस्थिर रही हैं,

जिसका मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते अमेरिकी डॉलर में आई बढ़त है। जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो डॉलर की मांग भी बढ़ जाती है, क्योंकि तेल का ज्यादातर व्यापार अमेरिकी डॉलर में ही होता है। इससे डॉलर मजबूत होता है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments