Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबउत्तर भारत में गर्मी, तापमान बढ़ा....

उत्तर भारत में गर्मी, तापमान बढ़ा….

पंजाब सहित दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है।ईडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और तापमान लगातार बढ़ोतरी दर्ज करेगा।आंकड़ों के अनुसार गुरुवार (16 अप्रैल से 20 अप्रैल) तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री से बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है,

जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 से बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने की भी आशंका जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार यानी आज 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. शुक्रवार (17 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचेगा. शनिवार 18 अप्रैल को यह 38 डिग्री और 19-20 अप्रैल तक 39 डिग्री तक जाने की संभावना है. पूरे सप्ताह साफ आसमान रहेगा,

जिससे धूप तेज होगी और गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा।सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बनता जा रहा है. एक्यूआई के आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments