Wednesday, October 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाब2840 सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान रवाना

2840 सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान रवाना

देश भर से लगभग 2840 सिख तीर्थयात्रियों का एक समूह आज बैसाखी मनाने के लिए अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ। यह श्रद्धालु बैसाखी मनाने के साथ-साथ पाकिस्तान के पवित्र गुरुद्वारों के दर्शन भी करेंगे। उन्हें 10 दिन का वीज़ा दिया गया है।इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 1763 श्रद्धालुऔ का एक समूह भेजा गया।

इस समूह को “बोले सो निहाल… सत श्री अकाल” के जयकारों के बीच रवाना किया गया। इस समूह का नेतृत्व SGPC सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल कर रहे हैं।SGPC ने 1,795 वीज़ा आवेदन भेजे थे, जिनमें से 1,763 को मंज़ूरी मिली, जबकि 32 तीर्थयात्रियों के आवेदन खारिज कर दिए गए। धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद यह समूह 19 अप्रैल को भारत लौटेगा। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी यात्रा 10 दिनों तक चलेगी।

खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर विभिन्न कमेटियों के श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए गए हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से 409, हरियाणा कमेटी से 255 और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से 1,763 श्रद्धालुओं को वीज़ा मिला, जिससे पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 2,840 हो गई।

श्रद्धालुओं ने सरकारों से अपील की है कि वे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को वीज़ा जारी करें और करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलें। उन्होंने यह भी मांग की कि पाकिस्तान द्वारा लगाई गई 20 डॉलर की फीस को खत्म किया जाए। जिन श्रद्धालुओं को वीज़ा नहीं मिला, उन्होंने निराशा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments