सोमवार को सोने-चांदी कि कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह जब सराफा बाजार खुला तो निवेशक हैरान रह गए। पिछले काफी समय से आसमान को छू रही सोने और चांदी की कीमतों में आज ऐसी भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाइयों से नीचे गिर गए है।
सोने की कीमतों ने आज ऐसी डुबकी लगाई कि हर कोई हैरान रह गया। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव बाजार खुलते ही लगभग 5 फीसदी तक टूट गए, जिससे इसकी कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की बड़ी कटौती दर्ज की गई है। जो सोना कुछ दिन पहले डेढ़ लाख रुपये के स्तर को पार कर चुका था, वह अब 1,37,462 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास पहुंच गया है।चांदी की हालत भी काफी नाजुक नजर आई। औद्योगिक मांग में अचानक आई कमी और ग्लोबल मार्किट के दबाव ने चांदी को लगभग 6 फीसदी नीचे धकेल दिया है। एक ही दिन में चांदी की कीमत 13,000 रुपये से ज्यादा गिरकर 213,290 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।


