Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर वेयरहाउस DM गगनदीप सिंह रंधावा का अभी नहीं हुआ पोस्टमार्टम

अमृतसर वेयरहाउस DM गगनदीप सिंह रंधावा का अभी नहीं हुआ पोस्टमार्टम

अमृतसर वेयरहाउस जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमॉर्टम तीसरे दिन भी नहीं किया गया है। उनकी लाश अमृतसर के एक अस्पताल में रखी हुई है। इस बीच उनके घर से CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें डीएम को जहर निगलते हुए दिखाया गया है। लगभग तीन मिनट की इस CCTV फुटेज में 21 मार्च को सुबह 5:45 बजे डीएम अपने घर के बाहर घूमते नजर आ रहे हैं। वह सोचते हुए दिख रहे हैं।

पहले आसपास देखते हैं, फिर कुछ खाते हुए नजर आते हैं। यह घटना उनके घर के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई थी। जहर खाने के बाद डीएम की एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें उन्होंने कहा, “मैं सल्फास खा लिया है। मैं मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से यह कदम उठा रहा हूँ।”

डीएम की आत्महत्या के बाद शनिवार आधी रात को पूर्व ‘आप’ मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और उनके निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments