Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने 29 मार्च को बुलायी कैबिनेट मीटिंग

सीएम मान ने 29 मार्च को बुलायी कैबिनेट मीटिंग

पंजाब सरकार ने 29 मार्च को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के आवास पर होगी। इस मीटिंग को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार द्वारा अप्रैल में ‘नशा और सामाजिक-आर्थिक जनगणना’ शुरू करने की योजनाओं के साथ मीटिंग की अहमियत और भी बढ़ जाती है।इस मीटिंग को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

क्योंकि कटाई का मौसम शुरू होने वाला है। इस मकसद के लिए एक रणनीति तैयार की जाएगी। मीटिंग के बहाने पूरे इलाके का फीडबैक लिया जाएगा। दूसरा, पिछले साल से बेअदबी के लिए कानून बनाने की तैयारी चल रही है, उस पर कमेटी ने सभी पक्षों से सुझाव लिए हैं। अब इसे 13 अप्रैल को सदन में पास किया जाएगा, जिसके बाद इसे मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments