Wednesday, November 11, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में एक कैफे पर पुलिस ने क्यों की करवाई ?

जालंधर में एक कैफे पर पुलिस ने क्यों की करवाई ?

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 6 नवंबर को आदेश जारी किए गए थे, जिसमें हथियार को पब्लिक प्लेस और पैलेस में ले जाने पर मनाही की गई थी। ऐसे में इसी मामले में पब्लिक प्लेस पर हथियार ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने लोगों से हथियार को पब्लिक प्लेस में ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कैफे में असले को प्रमोट किया जा रहा है। अर्बन एस्टेट फेज-2 में स्थित “ट्रू ब्लेंड कैफे” (SCO 116-117) के अंदर दो आदमी अपने लाइसेंस्ड हथियारों के साथ बैठे थे। इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर में सीआरपीसी की धारा 223 के तहत एक एफआईआर नंबर 301 (दिनांक 11.11.2026) दर्ज की गई।

इसके तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक सूचना के आधार पर की गई है। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कैफे पर छापा मारा और आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ‘ट्रू ब्लेंड कैफे’ के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है।

थाना डिवीजन नंबर 7 के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की निगरानी में इन नियमों का उल्लंघन करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शिवा थापर से एक लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद की गई। सोशल मीडिया पर बंदूक संस्कृति को प्रमोट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments