Wednesday, November 11, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का असर नहीं हो रहा कम

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का असर नहीं हो रहा कम

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का असर दीपावली से कम होने का नाम नहीं ले रहा. बुधवार को AQI बेहद खराब श्रेणी में रहने का अनुमान जताया गया है. कुछ जगह यह 380 के पार भी जा सकता है. IMD और एयर क्वालिटी फोरकास्ट के अनुसार 11 से 13 नवंबर हवा की कमजोर गति के कारण AQI में सुधार की संभावना बेहद कम हैग्रैप-2 लागू होने के बावजूद भी AQI में सुधार नहीं हो रहा है।

आज भी AQI बेहद खराब रहने का अनुमान है जो कई इलाकों में 300 से 400 तक जा सकता है. इसके बाद बदले मौसम में धुंध और कोहरे से स्थिति और बिगड़ रही है. बारिश न होने से और दिक्कत बढ़ेगीदिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को CPCB के मुताबिक AQI 300-311 के बीच दर्ज हुआ, जोकि बेहद खराब है. कई जगह 380 – 400 तक पहुंच गया.

हालांकि देर शाम AQI 299 दर्ज हुआ, लेकिन ये भी बेहद डेंजर जोन में है है. रात 9 बजे के आसपास AQI 304 रिकॉर्ड किया गया.चांदनी चौक, पूसा, NSUT जाफरपुर इलाकों में AQI 380 से 395 तक दर्ज हुआ. इसका मुख्य कारण हवा में PM2.5 और PM10 कणों का होना है. नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी स्थिति यही रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments