Sunday, September 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर के सरकारी स्कूलों के बच्चे जाएंगे ISRO

जालंधर के सरकारी स्कूलों के बच्चे जाएंगे ISRO

जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ते 25 मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का मौका मिला है। 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ते इन विद्यार्थियों में 15 लड़कियां और 10 लड़के शामिल है।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में इन विद्यार्थियों के साथ मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह इस यात्रा से अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करें, क्योंकि यह मौका उनकी जिंदगी बदलकर रख सकता है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा न सिर्फ उनकी पढ़ाई के लिए लाभदायक होगी, बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा भी दे सकती है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा सुविधाएं मुहैया करवाने की वचनबद्धता दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मददगार साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि इसरो जैसी संस्थाओं के दौरे से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों के चयन के लिए जिला प्रशासन और इसरो के संयुक्त प्रयासों से पहले ब्लॉक स्तर पर क्विज़ मुकाबले करवाए गए थे, जिनमें जीतने वाले विद्यार्थियों के जिला स्तर पर मुकाबले करवाए गए।

जिला स्तर पर विजेता रहे 25 विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और प्रतिभा के कारण इसरो जाने का मौका मिल रहा है। विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस यात्रा के दौरान अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments