Thursday, July 16, 2026

Google search engine
HomeपंजाबPU में किसने चलाई गोलियां ? CCTV आया सामने , पुलिस जांच...

PU में किसने चलाई गोलियां ? CCTV आया सामने , पुलिस जांच में जुटी

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में बीते दिन शाम करीब 5 बजे गोलीबारी की घटना हुई। SOPU नेता जश्नदीप सिंह पार्किंग में खड़े थे, तभी दो नौजवान स्कूटर पर आए और उन पर गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली कार को भी लग गई। जश्नदीप सिंह खुद को बचाने के लिए भाग गए।दोषियों ने कुल दो गोलियां चलाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो खाली कारतूस बरामद किए। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चार दोषी नौजवान भागते हुए दिख रहे है। पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटर भी बरामद कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी सोमवार से नाइट स्टार प्रोग्राम का आयोजन कर रही है, जिसमें पंजाबी गायक सतिंदर सरताज बुधवार को परफॉर्मेंस करने वाले है।

डीएसपी दलबीर सिंह ने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस गोलीबारी की घटना के बाद शगनप्रीत का नाम सुर्खियों में आ गया है। शगनप्रीत पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर था। उसका नाम मूसेवाला हत्याकांड में पहले भी सामने आया था। इससे पहले वह विक्की मिद्दुखेड़ा हत्याकांड में भी शामिल था। अब बल्ल के साथ उसका नाम बंबीहा गैंग की धमकी में भी शामिल हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments