Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचंडीगढ़ में VIP गाड़ी नंबर बिका इतना महंगा !!!

चंडीगढ़ में VIP गाड़ी नंबर बिका इतना महंगा !!!

चंडीगढ़ में एक बार फिर VIP गाड़ी नंबरों का क्रेज देखने को मिला है। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) द्वारा नई सीरीज़ CH01-DD के लिए किए गए ई-ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूट गए। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) की ओर से नई सीरीज CH01-DD के लिए किए गए ई-ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूटे। इस ऑक्शन में सबसे महंगा नंबर CH01-DD-0001 रहा,

जिसे एक शौकीन ने करीब ₹53,88,000 (करीब 54 लाख रुपये) में खरीदा। इस नंबर की बोली ऑक्शन में सबसे ज्यादा लगी और इसके साथ ही चंडीगढ़ में VIP नंबरों की डिमांड एक बार फिर सामने आ गई है। इसके अलावा कई दूसरे VIP नंबर भी लाखों रुपये में बिके। CH01-DD-0003 के लिए बोली ₹32.32 लाख लगी, जबकि CH01-DD-0005 नंबर ₹17.50 लाख में बिका।

इसी तरह, CH01-DD-0009 ₹14.40 लाख और CH01-DD-0007 ₹14.22 लाख में खरीदा गया। नीलामी में CH01-DD-1000 के लिए ₹9.19 लाख, CH01-DD-0006 के लिए ₹8.50 लाख और CH01-DD-0008 के लिए ₹8.24 लाख की बोलियां

मिलीं। इसके अलावा, CH01-DD-0002 ₹7.25 लाख और CH01-DD-0100 ₹6.23 लाख में बिका।RLA अधिकारियों के मुताबिक, VIP नंबरों की ई-नीलामी से प्रशासन को भारी कमाई हुई है। चंडीगढ़ में स्पेशल नंबरों में लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है और हर नई सीरीज़ की नीलामी में ऊंची बोलियां देखने को मिल रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments