लुधियाना के भारत नगर चौक पर रविवार देर रात एक हादसा हुआ, जिसमें कोई बड़ा नुक्सान होने से बच गया।यहां एक तेज रफ्तार काली फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर चौक के बीचों-बीच बने ‘आई लव लुधियाना’ सेल्फी प्वाईट के स्ट्रक्चर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार 3 फुट ऊंचे सिक्योरिटी पिलर को तोड़कर अंदर चली गई। हादसे के वक्त कार में दो युवक थे जो गाड़ी में फंस गए।
काफी मशक्कत के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। इस हादसे के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायल युवकों को तुरंत नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर लोकल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने डैमेज गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस बात की जांच की जा रही है कि ड्राइवर नशे में था या एक्सीडेंट तेज स्पीड की वजह से हुआ।


