Monday, March 9, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलUS-इजरायल और ईरान के बीच जंग ,ट्रंप ने कहा जंग 4-5 हफ्ते...

US-इजरायल और ईरान के बीच जंग ,ट्रंप ने कहा जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है

छठे दिन भी US-इजरायल और ईरान के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि यह अब आर या पार वाली स्थिति में पहुंच चुकी है।ट्रंप ने कहा है कि यह जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है।मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ यह सब 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की जॉइंट स्ट्राइक्स से शुरू हुआ था, जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई।

तब से अब तक हालात बहुत तेजी से बिगड़े हैं।ईरान ने जवाबी हमले शुरू किए, गल्फ देशों में अमेरिकी बेस और दूतावासों पर ड्रोन और मिसाइल दागे।इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अटैक बढ़ाए। ईरान में मौतों का आंकड़ा अब 1145 से ऊपर पहुंच गया है और दुनिया भर में तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई हैं।

सब कुछ अचानक शुरू हुआ।अमेरिका और इजरायल ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ लॉन्च किया।इजरायली F-35 और अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स, बैलिस्टिक मिसाइल बेस और लीडरशिप टारगेट्स पर हमले किए। तेहरान में खामेनेई का घर हिट हुआ और ईरानी मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की। पहले दिन ईरान में करीब 200 लोग मारे गए, जिसमें ज्यादातर मिलिट्री पर्सनल शामिल थे। अमेरिका ने कहा कि ये ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को रोकने के लिए था।

इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने बाद में फॉक्स न्यूज को बताया कि अगर अब नहीं रोकते, तो ईरान के प्रोग्राम कुछ महीनों में हमलों से ‘इम्यून’ हो जाते यानी अंडरग्राउंड बंकर इतने मजबूत कि कोई हमला काम नहीं कर सकता था।इजरायल ने GBU-28 बंकर बस्टर बॉम्ब इस्तेमाल किए, अमेरिका ने टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागीं।कुल 500 से ज्यादा टारगेट हिट हुए।

ईरान ने पहले दिन कोई बड़ा जवाब नहीं दिया, लेकिन रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने चेतावनी दी।ईरान ने बदला लेना शुरू किया। IRGC ने कतर, कुवैत, बहरीन में अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। दुबई और अबू धाबी (UAE) में ड्रोन अटैक हुए. सऊदी अरब और ओमान पर भी हमले हुए।ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया, जहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है. ब्रिगेडियर जनरल सरदार इब्राहिम जबारी ने कहा कि कोई जहाज गुजरा तो जला देंगे।

इस दिन ईरान में अमेरिकी स्ट्राइक्स से 150 मौतें हुई ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि डेमोक्रेट्स सिर्फ विरोध कर रहे हैं क्योंकि वो शामिल है।इजरायल ने तेहरान में IRGC के कम्युनिकेशन सेंटर को तबाह किया, जहां से प्रोपगैंडा चलता था।ईरान ने फतेह-110 बैलिस्टिक मिसाइलें और शाहेद-136 ड्रोन्स इस्तेमाल किए। कतर ने 65 में से 63 मिसाइल इंटरसेप्ट की।अमेरिका ने ऐलान किया कि अगले 24 घंटों में ईरान की मिसाइल प्रोडक्शन, ड्रोन्स और नेवी पर बड़े हमले होंगे।

ट्रंप ने CNN को कहा कि ‘बिग वन’ जल्द आएगा और अभी ‘हार्ड हिट’ भी नहीं किया। इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के अल-मनार टीवी हेडक्वार्टर पर बॉम्ब गिराया, जो अब दूसरे जगह से ब्रॉडकास्ट कर रहा है। लेबनान में दक्षिणी इलाकों और बेका वैली में स्ट्राइक्स से 52 मौतें, 154 घायल. इजरायल ने PIJ के लेबनान कमांडर अबू हमजा रमी और हिज्बुल्लाह के इंटेल हेड हुसैन मकलेह को मारने का दावा किया।ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन्स से हमला किया, आग लगी लेकिन कोई मौत नही।

कुवैत और दुबई में भी अटैक हुए। अमेरिका ने 14 देशों (बहरीन, कुवैत, मिस्र आदि) से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने की सलाह दी।आज सुबह से तेहरान में अमेरिकी और इजरायली स्ट्राइक्स जारी है। 2000 से ज्यादा टारगेट हिट हो चुके है।इजरायल ने तेहरान में IRIB (ईरानी ब्रॉडकास्टिंग) के और साइट्स तबाह किए।ईरान ने जवाब में इराक के एरबिल में अमेरिकी बेस पर ड्रोन्स दागे, जहां 2 अमेरिकी सैनिक मारे गए।लेबनान में दक्षिणी गांवों से हजारों लोग भाग रहे हैं, ट्रैफिक में फंसरकर आज लेबनान में 20 मौतें और हुईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments