कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की महिला नैंसी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई। कनाडा में लासेल पुलिस के मुताबिक, 45 साल की नैंसी ग्रेवाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस को खबर मिली कि मंगलवार रात विंडसर की रहने वाली नैंसी ग्रेवाल के घर में कोई घुसा और उसे चाकू मार दिया। इसके बाद नैंसी ग्रेवाल को अस्पताल ले जाया गया।गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
कनाडाई पुलिस ऑफिसर माइकल पीयर्स ने बुधवार शाम को इस घटना की जानकारी दी। नैंसी कोहवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताया जा रहा है।कनाडाई पुलिस ऑफिसर पीयर्स ने बताया कि घटना की सूचना मंगलवार रात (3 मार्च) को मिली। पुलिस और पैरामेडिक्स रात करीब 9:30 बजे टॉड लेन के 2400 ब्लॉक पर पहुंचे। एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के सदस्य भी मौके पर पहुंचे।
वे घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।बुधवार सुबह अधिकारियों ने कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच टॉड लेन पर दो घरों को घेर लिया। एक घर के सामने के दरवाज़े तक जाने वाली सीढ़ियां और रास्ता सबूतों से भरा पड़ा था।अधिकारियों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर टॉड लेन पर एक जंगली इलाके को भी घेर लिया, और उस इलाके के चारों ओर पीली पुलिस टेप लगा दी। यह हर्ब ग्रे पार्कवे के पास पैदल चलने वालों के रास्ते का एंट्रेंस है।
कनाडाई पुलिस अधिकारी पीयर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस इस हत्या को गंभीरता से ले रही है और अपराधी जल्द ही पकड़े जाएँगे।पुलिस संदिग्धों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज देख रही है। वे किसी से भी, जिसके पास घटना के बारे में कोई जानकारी या CCTV फुटेज हो, डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करने के लिए कह रहे हैं।


