Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबखेहरा की कपूरथला रिहायश पर क्यों चला पीला पंजा ?

खेहरा की कपूरथला रिहायश पर क्यों चला पीला पंजा ?

कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खेहरा जो हमेशा ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते है आज कपूरथला के रामगढ़ गांव में प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उनके घर से जुड़े कथित अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराया। इस कार्रवाई दौरान प्रशासन को खेहरा और उनके समर्थकों का भारी विरोध सहना पड़ा।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ उसी हिस्से पर की जा रही है जो अवैध कंस्ट्रक्शन के दायरे में आता है। उनके मुताबिक, यह कदम नियमों के मुताबिक उठाया गया है। सुखपाल सिंह खेहरा ने इसे सीधे तौर पर ‘पॉलिटिकल बदला’ बताया है।

उन्होंने कहा कि “CM भगवंत मान के अवैध आदेशों पर मेरे घर का एक हिस्सा बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है।”बता दे कि बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर जमा होने लगे है। किसी भी हिंसक टकराव को रोकने के लिए इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस और सीनियर अधिकारी तैनात रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments