Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटबॉक्स ऑफिस पर जाने फिल्मों का हाल ?

बॉक्स ऑफिस पर जाने फिल्मों का हाल ?

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों के बीच नोट कमाने की रेस लगी हुई है। जहां 19 दिन पुरानी सनी देओल की बॉर्डर 2 अब भी टिकट खिड़की पर मजबूत बनी हुई है तो वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है।

इन सबके बीच नई रिलीज नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की वध 2 भी हैरान कर रही है।नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म वध 2 बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है। फिल्म में ना तो बड़ी स्टार कास्ट है ना ही इसे मोटी लागत में बनाया गया है लेकिन दिग्गज स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है।

इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो वध 2 ने रिलीज के पहले दिन 0.5 करोड़, दूसरे दिन 0.85 करोड़, तीसरे दिन 1 करोड़ और चौथे दिन 0.31 करोड़ कमाए।वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वध 2 ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 0.27 करोड़ कमाए। इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 2.93 करोड़ रुपये हो गई है।डायरेक्टर अनुराग सिंह की बॉर्डर 2 जल्द ही अपनी रिलीज़ का तीसरा हफ्ता पूरा कर लेगी।

उससे पहले, फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की कोशिश में है. इस बीच, बॉर्डर 2 की 19वें दिन की कमाई को देखें तो, सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 2.84 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले सोमवार से थोड़ा ज़्यादा है. इससे बॉर्डर 2 की वर्किंग डे की कमाई में एक बार फिर बदलाव आया है।

इसके साथ ही फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 314.59 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।बता दें कि अपनी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत बॉर्डर 2 अपना बजट निकालने में कामयाब रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स का अनुमान है कि इस वॉर ड्रामा की टोटल कॉस्ट 250-270 करोड़ रुपये के बीच है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments