Friday, September 25, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट'द पैराडाइज' का सिनेमाघरों में धमाल !

‘द पैराडाइज’ का सिनेमाघरों में धमाल !

नानी की ‘द पैराडाइज’ आखिरकार सिनेमाघरों में 24 सितंबर को रिलीज हो गई है. 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की जबरदस्त एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह क्लियर था कि ये रिलीज के पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचाएगी. उम्मीद के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने धमाकेदार शुरुआत की है.एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ को रिलीज़ से पहले जबरदस्त बज का फ़ायदा मिला है

पेड प्रीमियर शो में शानदार परफॉर्म करने के बाद ओपनिंग डे पर भी इसने कमाल कर दिया. हालांकि फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं लेकिन फिर भी यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करने में कामयाब रही।इस फिल्म ने प्रीमियर शो में 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन 34.65 करोड़ की कमाई की है।

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में पेड प्रीव्यू शो को मिलाकर पहले दिन की कमाई 46.25 करोड़ रुपये हो गई है।पहले ही दिन 34.65 करोड़ की कमाई के साथ, ‘द पैराडाइज़’ ने नानी की पिछली फ़िल्मों के ओपनिंग-डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनकी पिछली सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्म ‘HIT: द थर्ड केस’ थी, जो 2025 में रिलीज हुई थी।

शैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने भारत में अपनी ओपनिंग वाले दिन 21 करोड़ (नेट) कमाए थे।’द पैराडाइज’, ‘दसारा’ के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला की दूसरी फिल्म यह फ़िल्म 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर आधारित है और ‘पैराडाइज’ नाम की एक काल्पनिक जगह की ‘सवारी’ जनजाति की कहानी दिखाती है।

नानी ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया है. जबकि अन्य स्टार्स में मोहन बाबू, राघव जुयाल, कायादु लोहार और सोनाली कुलकर्णी भी शामिल हैं. सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 54 मिनट है. ये 24 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments