Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमोहाली कोर्ट में पेश हुए मजीठिया

मोहाली कोर्ट में पेश हुए मजीठिया

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज मोहाली की जिला अदालत में पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह उनकी अदालत में पहली पेशी थी। सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को जमानत देते हुए कुछ खास शर्तें लगाई थी।

इन हिदायतों का पालन करते हुए मजीठिया आज मोहाली अदालत में हाजिर हुए। सुप्रीम कोर्ट ने हिदायत की थी कि मजीठिया अपने पासपोर्ट संबंधी जानकारी मोहाली अदालत में एक हलफनामे (एफिडेविट) के माध्यम से दाखिल करें। अदालती हुक्मों के अनुसार उन्होंने आज अपना पक्ष रखा और पासपोर्ट संबंधी दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments