Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडा. नवजोत कौर सिद्धू ने क्यों दी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को...

डा. नवजोत कौर सिद्धू ने क्यों दी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सलाह ?

पंजाब कांग्रेस जो हमेशा ही अंदरूनी कलेश के कारण चर्चा का विषय रहती है। इसी बीच पूर्व विधायक डा. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक बेहद तीखी पोस्ट साझा की है। उन्होंने वड़िंग की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्हें पार्टी की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया है।

डा. सिद्धू ने राजा वड़िंग को सीधे निशाना बनाते हुए लिखा, “राजा वड़िंग,आपको इलाज की जरूरत है। मैं एक डॉक्टर हूं और जानती हूं कि आप मानसिक रूप से अस्थिर हैं। आपने यह बात एक-दो बार नहीं, बल्कि सौ बार साबित की है।”उन्होंने आगे कहा कि अपने भ्रष्टाचार के कारण वड़िंग मुख्यमंत्री भगवंत मान की उंगलियों पर नाच रहे हैं और पूरा पंजाब उनका ‘कॉमेडी शो’ देखकर मजे ले रहा है।

डा. सिद्धू ने आरोप लगाया कि वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस में कई गुट बना दिए हैं। उन्होंने कहा कि वड़िंग ने एक-एक सीट पर 3-4 लोगों को विधायक बनाने का झूठा वादा किया ताकि वे आपस में लड़ते रहे और पार्टी बर्बाद हो जाए।उन्होंने वड़िंग को कांग्रेस पार्टी के लिए एक ‘शर्म’ बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ईमानदारी और भरोसेयोग्यता पूरी तरह खो ली है।

नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार की ओर से राजा वड़िंग के खिलाफ खोले गए इस मोर्चे ने राज्य की सियासत में गर्माहट पैदा कर दी है। ऐसे समय में जब कांग्रेस को एकजुट होने की जरूरत है, डा. सिद्धू के इन शब्दीय हमलों ने पार्टी हाईकमान के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments