Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबश्री हरिमंदिर साहिब सरोवर में वुजू करने वाले मुस्लिम नौजवान को दोबारा...

श्री हरिमंदिर साहिब सरोवर में वुजू करने वाले मुस्लिम नौजवान को दोबारा किया अदालत में पेश

श्री हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में वुजू करने वाले मुस्लिम नौजवान को आज दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।जिक्रयोग्य है कि 28 जनवरी को अदालत ने सुभान रंगरेज को तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस रिमांड की मियाद खत्म होने के बाद, दोषी को आज दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह घटना तब सामने आई जब इस नौजवान ने श्री हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में मुंह धोया और फिर कुल्ला किया। इसे सिख जठेबंदियां और श्रद्धालुओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई बताया। इस घटना के बाद, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर दोषी सुभान रंगरेज के खिलाफ अमृतसर के ई-डिवीजन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।

जिक्रयोग्य है कि सुभान रंगरेज ने श्री हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में वजू किया था और इस का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला शिरोमणि कमेटी के ध्यान में आया था। इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख संगतों की ओर से इतराज जताया गया था। सिख संगतों की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठी थी।

इसके बाद सुभान रंगरेज ने माफी भी मांग ली।पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने सुभान रंगरेज को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। इस के बाद उसे अदालत में पेश करके 3 दिनों का रिमांड लिया था। अब उसे आज रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया था और अब पुलिस ने 14 दिनों का रिमांड हासिल किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments