Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट !

सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट !

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में सोमवार, 2 फरवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,39,868 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,42,510 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

2 फरवरी की सुबह 10:00 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,35,589 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 6,900 रुपये की गिरावट दिखाता है।एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,41,085 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,48,875 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 16,700 रुपये की गिरावट दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,67,501 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments