Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों एक बार फिर नाभा...

डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों एक बार फिर नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया से करेंगे मुलाकात !

डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों एक बार फिर नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 2 फरवरी को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा जेल जाएंगे, जहां मजीठिया से मुलाकात का समय तय हो चुका है।जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी पिछले साल वह मजीठिया को जेल में मिलने गए थे और लंबी मुलाकात हुई थी।

उस मुलाकात के बाद मजीठिया ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट डालकर डेरा मुखी का धन्यवाद भी किया था।यह भी सच्च है कि मजीठिया के साथ डेरा ब्यास मुखी की पिछली मुलाकात कुछ सियासी जमातों को रास नहीं आई थी लेकिन डेरा मुखी ने किसी राजनीतिक पक्षों की परवाह नहीं की थी और साबित कर दिया था कि अपने निजी संबंधों को वह किस हद तक निभाते हैं।

अब अगर यह दूसरी मुलाकात होती है तो डेरा मुखी के बारे में एक बात तो पक्की हो जाएगी कि वह जिस शख्स को मुहब्बत करते हैं, उसके साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े भी होते हैं, बेशक वह जेल में ही क्यों न हो। बताने योग्य है कि मजीठिया से उनकी रिश्तेदारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments