सुनेत्रा पवार 31 जनवरी की शाम 5 बजे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। इस पद को संभालने वाली वो महाराष्ट्र की पहली महिला होंगी।अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में अब सबसे बड़ा सियासी सवाल ये है कि एनसीपी का क्या होगा?
एनसीपी की तरफ से अजित पवार की जगह अगला डिप्टी सीएम कौन होगा? लेकिन अब अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनेंगी यह बात सामने आई है इस बीच गुरुवार (30 जनवरी) को एनसीपी के सीनियर नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि परिवार को अभी समय देना होगा। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला पवार परिवार और पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद लिया जाएगा.।उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के पद को जल्द भरा जाएगा. हम जल्द ही इस पर फैसला ले लेंगे।


