Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकिसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त का...

किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार

भारत भर के हजारों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली किस्त कुछ महीने पहले जारी की गई थी। इसके बाद अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगामी खेती सीजन से पहले उन्हें कुछ राहत मिल सके।

भारत सरकार की PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे भेजी जाती है।

इस योजना का उद्देश्य बीज, खाद, साजो-सामान और अन्य जरूरतों के लिए किसानों की मदद करना है।अब तक PM किसान योजना के तहत 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को दी गई थी। इस योजना के तहत हर चार महीने में 2,000 रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं।

इस पैटर्न के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी हो सकती है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक 8 फरवरी के आस-पास किस्त ट्रांसफर हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments