श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के गायब होने के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम आज फिर चंडीगढ़ सेक्टर-5 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ऑफिस पहुंची।
जहां से करीब तीन घंटे बाद SIT टीम रिकॉर्ड लेकर बाहर निकली। SIT अधिकारियों ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने जांच के लिए जरूरी रिकॉर्ड टीम को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब इस रिकॉर्ड की डिटेल में जांच की जाएगी।
जांच के बाद ही साफ होगा कि कितना और कौन सा रिकॉर्ड मिला है। जानकारी के मुताबिक, यह रिकॉर्ड शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की मौजूदगी में SIT को दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, बाकी रिकॉर्ड भी शिरोमणि कमेटी जल्द ही दे देगी। SIT ने दोहराया है कि 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में जांच गंभीरता से की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


