Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुंदर श्याम अरोड़ा के निवास पर...

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुंदर श्याम अरोड़ा के निवास पर ईडी ने मारा छापा

होशियारपुर में बुधवार सुबह पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुंदर श्याम अरोड़ा के निवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा छापा मारा गया। इससे पहले भी ईडी ने सुंदर श्याम अरोड़ा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की थी और बाद में कथित भ्रष्टाचार के डबल केस में उनका नाम आने पर विजिलेंस (निगरानी विभाग) द्वारा भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

आज की ईडी छापेमारी भी उसी दौर से जुड़ी बताई जा रही है, जब वे पंजाब के उद्योग मंत्री थे। आरोप है कि उस अवधि में लिए गए कुछ फैसलों के जरिए कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया और इससे बड़ी राशि की कथित मनी लॉन्ड्रिंग हुई। इसी मामले की जांच के तहत ईडी द्वारा दस्तावेजों की तलाशी ली जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments