घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में शुक्रवार, 23 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा शुक्रवार को 1,58,889 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,56,341 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
23 जनवरी की सुबह 9:58 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,58,000 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1700 रुपये की तेजी दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,59,226 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3,35,404 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 8000 रुपये की तेजी दिखाता है। एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 3,39,927 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था।
वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोना और चांदी के भाव में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है,साथ ही डॉलर-रुपये की स्थिति और सरकारी टैक्स इत्यादि जैसी बातों पर भी इसकी कीमत निर्भर करती है। आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।


